बड़ौत (बागपत)। नगर में पिछले तीन दिन से ठप पड़ी बीएसएनएल सेवा के कारण सोमवार को भी सरकारी कार्यालयों पर फीडिंग सहित अन्य विभागीय कार्य प्रभावित रहे।
बीएसएनएल कर्मचारियों की अनदेखी के चलते पिछले तीन दिन से नगर सहित क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल सेवा ठप है। लेकिन सूचना के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। खंड विकास मुख्यालय सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में जरूरी काम नहीं हो पाए। उधर, बीडीओ प्रेमचंद ने बताया कि बीएसएनएल सेवा ठप होने से न तो मनरेगा के मस्टरोल की फीडिंग का कार्य हो पा रहा है और न ही मनरेगा कार्यों की। कई बार सेवा सुचारु कराने के लिए शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।