फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के पूर्व विधायक ने किशोरी के परिवार से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने छपरौली कस्बे में पीड़ित किशोरी के घर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और चिट्ठी डालने के प्रकरण को निंदनीय बताया। पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि रालोद उनके साथ है। किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ उनके नेता और कार्यकर्ता ऐसे निंदनीय कार्यों में लिप्त है। जो बेहद शर्मनाक है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मेरठ में होने वाले ब्राह्मण महासम्मेलन में समाज भाजपा का बहिष्कार करने के लिए मजबूर हो जाएगा। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में आकर पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता व भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इस दौरान अखिलानंद शर्मा, राजेश शर्मा, रमेश चंद शर्मा, बृजमोहन शर्मा, सेवाराम शर्मा, रामेश्वर दयाल शर्मा, करण सिंह, श्याम सिंह, पंकज शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें