बड़ौत (बागपत)।
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जब महिला आगे बढ़ेगी, तभी समाज का विकास होगा। इस मौके पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।
ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय आजीविका एवं कौशल विकास मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, भाजपा जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, सीडीओ प्रभारी हुब लाल, बीडीओ प्रेम चंद, एडीओ (आईएसबी) जयपाल सिंह, भाजपा नेता कुलदीप प्रधान बासौली, छछरपुर गांव के प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट, ब्लाक प्रमुख ममता, राजुल ठेकेदार, विक्रम राणा और पूर्व प्रधान लुहारी राज पाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान का काम कर रही हैं। गांव-गांव में स्वयं सहायता समूह गठित कर बेरोजगार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से परेशानी की जानकारी ली तो महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा बनाएं जा रहे उत्पाद की न तो सही ढंग से बिक्री हो रही है और न ही उचित दाम मिल पा रहे हैं। इसके बाद डॉ. सत्यपाल सिंह ने डिप्टी कमिश्नर (एनआरएलएम) हुब लाल को तत्काल प्रभाव से सभी समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
इसमें बीडीओ प्रेम चंद और एडीओ (आईएसबी) जयपाल सिंह ने अधिक से अधिक समूह बनाने की अपील की। मेले में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, ग्राम स्वरोजगार योजना, पशु पालन विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टाल लगाकर महिलाओं को प्रेरित किया। संचालन बीडीओ प्रेम चंद, एडीओ (आईएसबी) जयपाल सिंह और राजुल ठेेकेदार ने संयुक्त रूप से किया। इसमें डॉ. आत्माराम तोमर, रविंद्र सिंह राठी एडवोकेट, राजन जैन, सुनील नागर, डॉ. अजय तोमर, डॉ. पुष्पेंद्र, एडीओ (पंचायत) रणधोल, सचिव विकुल, प्रिंस जैन, सतीश, संजय, भूपेंद्र, रेशू, सुनीता, विकास राठी, रोहित, सुनील सोलंकी, सुशील, एबीएसए विनोद वर्मा, राजीव तोमर, शिक्षक नेता कुलभूषण, नीरज, राज कुमार, विकास राठी आदि रहे।
बिनौली खंड विकास मुख्यालय में आयोजित ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कौशल विकास मेले का शुभारंभ बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सीडीओ हूब लाल ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल का अवलोकन किया। खंड शिक्षाधिकारी सतीश शर्मा ने सर्व शिक्षा, स्कूल चलो अभियान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने पशुओं में होने वाली संक्रामक बीमारियों , सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की, सहायक विकास अधिकारी तेजपाल सिंह ने आजीविका मिशन, कौशल विकास, स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर समूहों की महिलाओं को सम्मानित भी किया। संचालन योगेंद्र मलिक ने किया। इसकी अध्यक्षता बीडीओ वीपी द्विवेदी ने की। इसमें एडीओ नरेंद्र शर्मा, तेजपाल सिंह, जसबीर सोलंकी, प्रधान संजय चौधरी, विकास चौधरी, शैलेंद्र ठाकुर, नीरज, रामफूल, संजय, रविंद्र यादव, कृष्ण कुमार, कौटिल्य धामा आदि रहे।