फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बर्बादी पर अंकुश लगाएं किसान : नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों को पानी की बर्बादी पर अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने कहा 15 मई को सिसौली में जल बचाओ अभियान के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नरेश टिकैत निबाला गांव में पहुंचे और भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर की मां के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बजाज ग्रुप की जो फैक्ट्री हैं, वह बड़ी समस्या खड़ी कर रही है। किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा हे। यही हाल मलकपुर मिल का भी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली का रेट बढ़ाने से किसानों के सामने समस्या खड़ी कर दी है। दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ किसानों की समस्याओं पर बातचीत हुई। साथ ही प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से भी बात हुई। जब तक किसान का एक-एक गन्ना फैक्ट्री नहीं जाएगा, तब तक फैक्ट्री बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बाद रोकने के लिए भी अभियान चलाया है। उनके साथ योगेश शर्मा, राजेंद्र प्रधान, चौधरी हिम्मत सिंह, तेजपाल ठाकुर, संजय प्रधान मौजूद रहे।
उधर, दोघट में चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि यदि बातचीत से समस्या का हल हो रहा है तो आंदोलन क्यों करें। किसानों की समस्याओं को लेकर दो बार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी है। सरकार ने बिजली के बिलों पर पेनाल्टी माफ कर दी है। डार्क जोन में नलकूपों के कनेक्शनों पर पाबंदी को हटा लिया गया है। पुराने ट्रैक्टरों की समय अवधि 10 से बढ़ाकर 20 साल कर दी गई है। भाकियू नेता ने मेरठ मंडल आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्मल हिंडन अभियान में सहयोग देने पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा भाकियू कार्यकर्ता निर्मल हिंडन अभियान में पूर्ण सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें