फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो के लिए 21 करोड रूपये के प्रस्ताव पारित किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में आम सहमति से विकास कार्यों के लिए 21 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए।
नगर पालिका सभागार मेें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और चेयरमैन अमित राणा की मौजूदगी में चली बोर्ड बैठक मेें नगर में सड़क, नाली खंड़जा के 17.69 लाख के प्रस्ताव पारित किए । दूसरी तरफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए वाहनों की मरम्मत, सफाई यंत्र, डीजल सहित अन्य कार्यों के लिए 1.30 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ, वहीं जलकल विभाग में एक नलकूप फूंसवाली मस्जिद के प्रस्ताव के साथ-साथ पाइप लाइन 1.50 करोड़ का प्रस्ताव पारित किया। सभासद ललित जैन के प्रस्ताव पर दिल्ली बस स्टैंड चौपला का नाम तीर्थकर महावीर चौक रखने का प्रस्ताव पारित किया । इसमें जेई कौमेंद सिंह, हरेंद्र सिंह, सविता चौहान, डॉ. इरफान मलिक, सौराज सिंह, योगेश तोमर, ललित जैन, अनुज जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें