फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं बढ़ने लगा तो हांफने लगे क्रय केंद्र संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। जनपद में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ सिस्टम हांफने लगा है। किसानों का आरोप है कि वह सुबह पहुंचते हैं, लेकिन देर शाम तक ही खरीद हो रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने डीएम से हस्तक्षेप कर गेहूं खरीद के कार्य को तेज गति से कराने की मांग की। किसानों ने क्रय केंद्रों की व्यवस्था पर नाराजगी भी जाहिर की।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 17 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। मंगलवार को सिसाना रोड स्थित क्रय केंद्र पर खरीद का कार्य सुस्त होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। सिसाना गांव के किसान प्रमोद, आशीष, मांगेराम और अशोक कुमार ने कहा कि वह सुबह करीब आठ बजे ही क्रय केंद्र पर पहुंच गए थे। लेकिन दिनभर यही रहना पड़ा। खरीद का कार्य सुस्त गति से किया जा रहा है। रफ्तार धीमी होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खरीद का कार्य तेज गति से कराने की मांग रखी, ताकि किसानों को परेशानी न उठानी पड़े। उधर, विपणन निरीक्षक संदीप कुमार का कहना है कि किसानों की सुविधा के पर्याप्त इंतजाम हैं। क्रमवार ही किसान ने गेहूं की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन



लक्ष्य 59 हजार, अब तक 12 हजार की खरीद
बागपत। जिले में गेहूं की खरीद के लिए 17 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लक्ष्य 59.500 हजार क्विंटल का रखा गया है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।


पैदावार बेहतर, लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद
बागपत। इस बार गेहूं की बेहतर पैदावार से गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। विपणन अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि पिछले वर्ष लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार किसान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे लक्ष्य के पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन



सात किसानों से खरीदा 202 क्विंटल गेहूं
बागपत। मंगलवार को सिसाना रोड स्थित क्रय केंद्र पर सात किसानों से 202 क्विंचल गेहूं की खरीद की गई। इस केंद्र पर अब तक 1336 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें