फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ नहीं दे रहे तालाबों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के प्रत्येक ब्लॉक 50 तालाबों का काया कल्प होगा। इसके लिए बीडीओ से सूची मांगी है, लेकिन अभी तक एक ब्लॉक से भी तालाबों की सूची नहीं मिली है। इससे जिला स्तरीय अधिकारी परेशान हैं। पीडी के लगातार पत्र लिखने के बाद भी खंड विकास अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद में तालाबों की स्थिति दयनीय है। लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के कारण गंदगी और कचरा डालकर तालाब के अस्तित्व को बदल दिया है। इस कारण गांवों में जन निकासी की समस्याएं पैदा हो गई है। जल स्तर की भी समस्या गंभीर बनी हुई है। गंदगी होने से तालाब पूरी तरह प्रदूषित हो गए हैं। इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए शासन ने डीएम को जनपद के छह ब्लॉकों के 50-50 तालाबों चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इनका कायाकल्प होगा । इसके लिए संयुक्त विकास आयुक्त ने डीएम से भी तालाबों की सूची मांगी है। डीएम ने सीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी। सीडीओ के निर्देश पर जिला स्तर पर परियोजना निदेशक ने सभी बीडीओ को तालाबों का चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । आज तक भी एक भी ब्लॉक से तालाबों की सूचना नहीं दी गई है। इस कारण लगातार संयुक्त विकास आयुक्त इस संबंध में लगातार परियोजना निदेशक से जानकारी ले रहे हैं और निर्देशित किया जा रहा है। पीडी ने सभी बीडीओ को जल्द से जल्द तालाबों की सूची देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें