बड़ौत (बागपत)। जैन मिलन वर्धवान की सभा में भगवान महावीर मार्ग पर अमरीश जैन की अध्यक्षता मेें हुई। इसमेें भारत जैन को अध्यक्ष चुना गया और कार्यकारिणी गठन का दायित्व दिया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषण की। इसमें महामंत्री अनिल जैन, उपाध्यक्ष नवीन जैन व अमित जैन एडवोकेट कोषाध्यक्ष मुकुल जैन का चयन किया । भारत जैन ने सभी सदस्यों से सहयोग से सामाजिक और धार्मिक कार्य करने का आश्वासन दिया।
समर्थन किया
बड़ौत। शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर ने 30 अप्रैल को रामलीला मैदान मेें होने वाले पुरानी पेंशन बचाओ अटेवा महासंघ के प्रदर्शन को दबथुवा गुट माध्यमिक शिक्षक संघ ने समर्थन किया।