फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : अभिमन्यु

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के दुर्गा अतिथि भवन में शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों की बैठक में वक्ताओं ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमीनगर सराय के अध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा कि बाजार में जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच के नाम पर अधिकारी और कर्मचारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर अवैध वसूली कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी व्यापारी मंडल के अध्यक्ष को साथ लिए बिना सर्वे नहीं करेंगे और अगर किसी अधिकारी ने ऐसा करने का प्रयास किया तो इसके विरुद्ध व्यापारी प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान राकेश जैन, प्रमोद जैन, महेश जैन, सुरेश वर्मा, भागवत, पंडित अंकुर शर्मा, राकेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन


नेत्र शिविर में 188 की जांच
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को लायंस क्लब की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसमें 188 रोगियों की जांच की गई, 91 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए चुना। शिविर का उद्घाटन सुधा शर्मा ने किया। दीपक गोयल, संतोष गुप्ता, डा. कमला अग्रवाल, ऊषा गुप्ता, उर्मिला देवी, अंकित जिंदल, डा. रामपाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें