फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सदस्य पशु चिकित्सकों की टीम बामनौली पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में खुरपका-मुंहपका बीमारी से हो रही पशुओं की मौत पर पशु पालन विभाग में हड़कंप मच गया है। शनिवार को चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार पशुओं की जांच की। बामनौली गांव में पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी फैली हुई है। एक सप्ताह में 18 पशुओं की मौत हो चुकी है और सैकड़ों पशु बीमार है। अमर उजाला में इस खबर को प्रमुखता से छापा गया। इसके बाद शनिवार को गांव मेें डॉ. रोहित कुमार, डॉ. अजय कुमार, जितेंद्र तोमर सहित चार सदस्य टीम पहुंची और घर-घर जाकर बीमार पशुओं की जांच की। डॉ. रोहित ने बताया कि जिन पशुओं की मौत हुई है, वे पहले से ही बीमार चल रहे थे। इस समय गांव में बीमारी पर कंट्रोल कर लिया गया है। रविवार को पशु चिकित्सालय बामनौली पर विशेष शिविर लगाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें