छपरौल (बागपत)। भाकियू की बैठक में शासन द्वारा किसानों के बिल को किश्तों में जमा कराने की घोषणा से हर्ष जताया। भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को बकाया बिल जमा करने में परेशानी आ रही थी। बिल ज्यादा होने से वे उसे जमा नहीं कर पाते थे। विद्युत निगम के अफसर संबंधित किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर देते हैं, इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा शासन द्वारा किसानों के बिल को किश्तों में जमा कराने की घोषणा से किसानों को राहत मिलेगी और वे अपनी आमदनी के आधार पर बिल जमा कर सकेंगे। इस मौके पर मास्टर राजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, रामफल सिंह, राममहेर सिंह, देवेंद्र आदि रहे।