बागपत। डीएम आवास पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अलावा जिले के गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसमें एसपी जयप्रकाश, सीडीओ चांदनी सिंह, एएसपी अजय कुमार, एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह, कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह, सूचना अधिकारी राहुल भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, पुलिस लाइन में भी होली का पर्व धूमधाम के साथ मना। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर मस्ती की। पुलिस कर्मियों ने थाने में भी एक दूसरे को लगाकर तिल्हेंडी मनाई।