दाहा/दोघट (बागपत)। क्षेत्र में होली हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान पुलिस भी मुस्तैदी से तैनात रही।
क्षेत्र के दोघट, टीकरी, पुसार, निरपुड़ा, दाहा, भड़ल, धनौरा, बामनौली, गैडबरा, झूंडपुर, तवेला गढ़ी, मिलाना, फौलादनगर, पलड़ी, मुलसम सहित तमाम गांवों में होली धूमधाम से मनाई। बच्चे, युवा, महिलाएं, पुरुष सुबह से होली के रंग में सरोबार दिखाई दिए। घर-घर बनाए मिष्ठान सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर गिले शिकवे दूर किए। पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। संवेदनशील गवों में पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही।