फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की जांच करने पहुंची पीडब्लूडी विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग पर सड़क निर्माण में लगाई जा रही घटिया सामग्री की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की। सड़क पर लगी रोडी आदि के सैंपल लिए और वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग परनौ किलोमीटर लंबी सड़क बनवाई जा रही है। पिछले कई दिनों से आपकी अपनी समिति के कार्यकर्ता सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दे रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा तहसील दिवस में की गई शिकायत पर डीएम के निर्देशानुसार मंगलवार शाम लोक निर्माण विभाग की टीम सड़क की जांच करने पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के सामने निरपुड़ा व टीकरी में सड़क उखाड़कर सैंपल के लिए जांच करने पहुंचे पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन नीरज कुमार, जेई संजीव कुमार, सलीम आदि ने बताया कि जांच के लिए जो सैंपल लिए हैं, उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा और मामले से डीएम को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर राजवीर पहलवान, जितेंद्र, निश्चय राणा, गोपाल, इंद्रजीत, अरुण राठी, प्रहलाद, ओमबीर, बिल्लू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें