बागपत। एंटी रेबीज इंजेक्शन न मिलने से मरीजों ने सीएचसी में हंगामा किया। डॉक्टरों से नोकझोंक हुई। आरोप लगाया कि कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन मरीजों को इंजेक्शन नहीं लगाए जा रहे हैं। मजबूर होकर प्राइवेट डॉक्टरों के पास पहुंचकर महंगे दरों पर इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है। संजीव, हंसराज, विपिन, तौफीक, आर्यन, मनीष, इकबाल, सुभान, महमूद, साकिब ने बताया कि शहर में पागल कुत्ते का आतंक मचा हुआ है। आवारा कुत्तों की भरमार है। आए दिन किसी न किसी को काटकर घायल कर रहे है। वह और उनके परिवार भी इनकी चपेट में आ गए है। कई बार सीएचसी में जानकारी ले चुके है, पर हर बार इंजेक्शन खत्म होने की बात कहीं जा रही है। जिसको लेकर उनकी डॉक्टरों से नोकझोंक हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भुजवीर ने कहा कि कई दिनों से इंजेक्शन खत्म चल रहे है। इसकी लखनऊ मांग भेजी है।