अमीनगर सराय (बागपत)। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में आयोजित इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोपी चंद इंस्टीट्यूट की छात्रा पारूल ने दमखम दिखाया। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए पारूल का चयन हुआ।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ में किया । इसमें 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्षेत्र के एमएस खान मार्शल आर्ट एंड फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करने वाली और गोपी चंद महाविद्यालय अहेड़ा की छात्रा पारूल का चयन हुआ । इसमें छात्रा वर्ग में छह और छात्र वर्ग में सात खिलाड़ियों का अपने-अपने भार वर्ग चयन हुआ। इससे पहले पारूल ने 2017 में कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक निकालकर बागपत का नाम रोशन किया । कोच साजिद खान ने बताया कि पारूल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में मेडल जीतने के लिए अभ्यास में जुटी है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता 16 से 21 फरवरी तक पंजाब के गुरु नानक चंद विश्वविद्यालय अमृतसर में होगी।