बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेहंदी और ग्राफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में काजल प्रथम, अफशा ने द्वितीय, आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्राफ प्रतियोगिता में टीना ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अखिल भारतीय परिषद के पदाधिकारियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवानी, खुशी जैन, याचिका तोमर, पिंकी रानी, कनिष्का, पारुल और राशि जैन का योगदान रहा।
दूसरी तरफ गाजियाबाद में 6 से 7 जनवरी तक चली नेशनल स्पोर्ट्स मीट में मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों में मोहित, अभिषेक, अशुल, हिमांशु, विनीत, फरमान, सचिन, रोमिश, भारत, नितिन, संदीप, राहुल, पूजा, स्वाति, आकाश, श्रवण कुमार और सौरभ ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कोच अश्वनी कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर अंकित राणा, सुनील, आरिफ, ओमवीर, राहुल, श्रीशांत, गौतम का सहयोग रहा।