फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप मेकिंग में आंचल - ऋतिका संयुक्त रूप से प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में नववर्ष पर ग्रीटिंग और कैप मेकिंग प्रतियोगिता हुई। शनिवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य संजय नायक ने किया। उन्होंने बच्चों को जागरूक कर कहा नववर्ष का आगमन अच्छे कार्यों से करना चाहिए। इसके बाद ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग में नबिया, आरजू और याशिका संयुक्त रूप से प्रथम रहे, जबकि काजल चौहान द्वितीय और लव गुप्ता तृतीय रही। कैप मेकिंग में आंचल और ऋतिका ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही, अक्षित द्वितीय और आदित्य तृतीय रही। इसमें वंश, काव्य, निधि, आनिया, कोमल, मुस्कान, शगुन, निकिता, ईषा, तन्नू, निशिता, हुमेश, याचना, खुशबू, शिवानी ने भाग लिया। इसमें प्रदीप, बबलेश, अजय, चित्रा, ममता, राखी, सोनिया, बबीता, मीनाक्षी गर्ग अध्यापकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें