फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में जीतकर लौटे खिलाडिय़ों का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मथुरा में हुई सातवीं स्टेट चैंपियनशिप में वेदवान आरचरी एकेडमी धनौरा-टीकरी के तीरंदाजों ने पदक जीते। बागपत ओवरऑल चैंपियन रहा। एकेडमी पहुंचने पर पदक विजेता तीरंदाजों का स्वागत किया।
विज्ञापन

खेलों का आयोजन छह से नौ दिसंबर तक हुआ। वेदवान आरचरी एकेडमी के तीरंदाजों ने रिर्कव , कंपाउंड और इंडियन राउंड में अच्छा खेल दिखाया।
रिर्कव इंवेंट सीनियर वर्ग में मधु वेदवान ने छह गोल्ड मेडल, शुभम वेदवान ने एक गोल्ड, सीनियर कंपाउंड में साक्षी वेदवान ने तीन गोल्ड, विक्रांत चौधरी ने एक गोल्ड और तीन सिल्वर, हितेश तोमर ने एक गोल्ड और एक सिल्वर, अंकित कुमार ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य, सीनियर इंडियन राउंड में रितिका वेदवान ने चार गोल्ड और एक सिल्वर, दीपक कुमार ने एक सिल्वर, एक कांस्य पदक और टीम ने भी कांस्य पदक जीता। सोमवार को एकेडमी पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह और महासचिव सुनील पंवार ने मौजूद रहे। इसमें जितेंद्र, हरबीर, रणबीर सिंह, बबलू, शुभम, राहुल कुमार और विकास शामिल रहे।

तीरंदाज यश देव ने ढाका में जीता सिल्वर
दोघट (बागपत)। बांग्ला देश के ढाका में हुई 20वीं एशियन चैंपियनशिप में वेदवान आरचरी एकेडमी के तीरंदाज यश देव उज्ज्वल ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। एकेडमी पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

ढाका में हुई एशियन तीरांदाजी चैंपियनशिप में वेदवान आरचरी एकेडमी के तीरंदाज यश देव उज्ज्वल ने भारत का प्रतिनिधित्व कर भाग लिया। तीरंदाज ने टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यश देव उज्ज्वल मात्र 16 साल का है और भारत की सीनियर रिर्कव टीम में जगह बनाई और देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वह एएसआई पुणे में आर्मी ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में है और वहां सांई कोच राजेश तबोलिया से तीरंदाजी की ट्रेनिंग ले रहा है। वह बागपत जनपद के हजुराबाद गढ़ी गांव का रहने वाला है। सोमवार को एकेडमी पहुंचने पर उसका ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसमें अनिल कुमार, जितेंद्र, हरबीर, बबलू, अंकित, नरेश, हरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें