बड़ौत (बागपत)।
नगर में एटीएम की काफी संख्या होने के बाद भी खातेदारों को निराश होना पड़ रहा हैं। कैश को लेकर लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर खातेदारों में आक्रोश पनप रहा है।
बड़ौत नगर में सिंडिकेट बैंक, एचडीएफसी, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई आदि बैंकों के एटीएम हैं, लेकिन तीन दिन से पैसे की कमी से जूझ रहे हैं। इस कारण खातेदार परेशान हैं। नगर के दो एटीएम ऐसे हैं, जिनमें या तो पैसा नहीं है या फिर खराब पड़े हैं और बाकी की हालत उनमें रुपया नहीं भरा जा रहा है। तीन दिन से सभी एटीएम पर खातेदारों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है । खातेदार अशोक, राहुल, जयदेव, सुरेश, पीतम, अनीस, सुखदेव, प्रताप, जयवेंद्र आदि ने कहा उन्हें किसी काम से बाहर जाना था, इसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी, लेकिन नगर के किसी भी एटीएम से पैसा नहीं निकलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । अब जाएं तो कहां जाएं। बाद में समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उन्होंने एटीएम उखाड़ देने की चेतावनी दी।