बड़ौत (बागपत)।
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के पैतृक आवास रमाला में ग्राम में सभी वर्गों और धर्मों की सभा का आयोजन किया। सभा में विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा कि वे सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर क्षेत्र में विकास करना चाहते हैं। उनकी नजरों में पिछड़ी और अनुसूचित जाति के लोगों का भी उतना ही सम्मान है, जितनी बड़ी जाति के लोगों का है। सहेंद्र सिंह ने कहा कि हर जाति या वर्ग का व्यक्ति संकोच होकर समस्याएं बताए। हर व्यक्ति की समस्या हल कराने का विधायक का फर्ज होता है। उन्होंने कहा कि गरीब लड़कियों की शादी वे निजी स्तर पर कराएंगे। उन्होंने कहा गरीबों को अस्पतालों में मुक्त दवा, ग्रामवासियों को पैशन, बिजली बिलों, नलकूपों आदि की समस्या को प्रमुखता से उठाएंगे।