बागपत। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ियों ने धरने का एलान किया था। पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी की। कलक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। दोपहर तक संघ के पदाधिकारी नहीं पहुंचे। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने बताया कि किसी कारण से उनका धरना नहीं हो पाया है।