फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकाय चुनाव के मैदान से हटने का दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव के नामांकन के बाद सोमवार को नाम वापसी का मौका प्रत्याशियों के पास रहेगा। कुल 143 पदों के लिए जिले में 746 लोगों ने नामांकन किए हैं। चुनाव के मैदान से प्रत्याशियों को हटाने या नाम वापसी के लिए तैयार करने के लिए कई प्रत्याशियों ने मशक्कत भी की। नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

जिले की बड़ौत, खेकड़ा और बागपत तहसील में नाम वापसी के लिए काउंटर बनाए हैं। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि ऐसे प्रत्याशी जो नामांकन कर चुके हैं, लेकिन चुनाव से हटना चाहते हैं। संबंधित कक्ष में जाकर और फार्म भरकर अपना नाम वापस ले सकते हैं। सोमवार को नाम वापसी की स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद ही चुनाव कार्यालय से प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रशासन की ओर से जारी की जाएगी। बागपत में अध्यक्ष पद के 16 और सभासद के लिए 126 प्रत्याशी मैदान में है। सभासद पद के लिए सबसे ज्यादा 192 प्रत्याशी बड़ौत में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अमीनगर सराय में अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। बड़ौत में अध्यक्ष पद के 12, खेकड़ा मेें सात, अग्रवाल मंडी टटीरी में 15 और टीकरी में भी 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें