बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज मेें सोमवार को आयोजित उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मेें 18 नवंबर को कॉलेज में होने वाले जनपदीय सम्मेलन और शैक्षिक गोष्ठी को सफल बनाने पर मंथन किया। इस बैठक की अध्यक्षता उप्र शिक्षक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। संचालन सतीश शर्मा ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। शिक्षकों के हकों के लिए संघर्षरत है। बैठक में 18 नवंबर को कॉलेज में होने वाले जनपदीय सम्मेलन व शैक्षिक गोष्ठी को सफल बनाने पर भी मंथन किया । जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने नवनियुक्त शिक्षकों का फूल-माला से अभिनंदन किया । इसमें योगेंद्र वर्मा, सतीश शर्मा, राजेश कुमार, मनीष जैन, पीयूष जैन, विनोद जैन, दिनेश जैन, रिषभ जैन, कालीचरण, विनय कुमार, सौरभ जैन, निशांत जैन, विपुल जैन आदि रहे।