बड़ौत (बागपत)। पंचवटी धर्मशाला बड़ौत में आयोजित अग्रवाल समाज की बैठक में सर्वसम्मति से युगल किशोर गर्ग को अग्रवाल महासंघ बड़ौत का अध्यक्ष बनाया।
रामावतार गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नव नियुक्त अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग ने कहा मैं हमेशा से प्रयास करता आया हूं हमारा समाज उन्नति और विकास करें। मैंने हमेशा महाराज अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने का प्रयास किया है और आगे भी समाज हित के लिए कार्य करता रहूंगा। संचालन योगेश जिंदल ने किया। इसमें मनोज गोयल, नगीन चंद गर्ग, सत्यपाल अग्रवाल, संजय गर्ग, आकाश बंसल, ईश्वर दयाल गोयल, सुरेंद्र मित्तल, प्रदीप गुप्ता, अजय अग्रवाल, विनोद गोयल, राम गोपाल गुप्ता, संजय गुप्ता, रघु नंदन गुप्ता, आकाश बंसल, सीताराम गोयल, पुरुषोत्तम गर्ग, आनंद गुप्ता, मंशा राम गर्ग आदि उपस्थित रहे।