बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड पर उप्र आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बुधवार को हुई बैठक में संघ के जिला संयोजक रविंद्र गुप्ता ने कहा आंगनबाड़ी और सहायक की समस्याओं को लेकर जल्द ही केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा । उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ियों और सहायकों का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा छपरौली ब्लॉक में 10 माह से आंगनबाड़ी और सहायक को मानदेय नहीं मिला है। इससे आंगनबाड़ी परेशान हैं। उन्होंने कहा यदि जिला प्रशासन ने जल्द आंगनबाड़ियों को मानदेय का भुगतान नहीं किया तो छपरौली ब्लॉक की आंगनबाड़ी और सहायक डीपीओ बागपत के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगी। इसमें जिलाध्यक्ष अमरेश देवी, राजवती, शर्मिला, अनिता, रेणू, रीटा, राजवीरी, कमलेश, सुनीता, विमलेश, सुषमा, अमरेश आदि रही।