बिनौली। थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में दो दिन पूर्व दो पक्षों में हुए संघर्ष व बलवे में पुलिस ने दोनों पक्षों 16 लोग नामजद किए हैं। सिरसली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर नरेंद्र पुत्र रामस्वरूप व तेजपाल पुत्र इलम सिंह पक्ष के लोगों में संघर्ष हो गया था। इस मामले में एक पक्ष से भारत तोमर पुत्र नरेंद्र ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जबकि दूसरे पक्ष से अरुण पुत्र ओमपाल सिंह ने पांच लोगों के नामजद कराया। पुलिस ने एक आरोपी संजीव पुत्र जयपाल निवासी सिरसली को गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरी ओर जौहड़ी निवासी नरेंद्र पुत्र अजब सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 27 अगस्त को वह अपने मकान की दीवार निकाल रहा था कि उसी दौरान पड़ोसियों ने उनके घर पर आकर हमला किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच महिलाओं सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।