बिनौली। श्री दिगंबर जैन पुराना व बड़ा मंदिर में जैन समाज के अनुयायियों ने भक्तिभाव के साथ उत्तम मार्दव धर्म की पूजा अर्चना की। उज्जैन से आए पंडित अशोक जैन, पंडित अचल जैन के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने संगीतमय वातावरण में प्रात:काल पार्श्वनाथ पंच कल्याणक विधान प्रारंभ हुआ। मुख्य कलश अनुज, अंकुर जैन परिवार तथा बाकी चार कलश अनुभव जैन, अनुराग जैन, ऋषभ जैन, उत्सव जैन, अंजू जैन परिवार ने स्थापित किए। संध्या कालीन धर्मसभा में पंडित अशोक जैन ने कहा कि अपने परिणामों को कोमल बनाना ही उत्तम मार्दव धर्म कहलाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में माता के 16 स्वपनों का बच्चों ने मंचन किया। पूजा अर्चना में मदन सेन, अशोक जैन, नीरज जैन, ठेकेदार सचिन जैन, पप्पल जैन, प्रमोद जैन, रजत जैन आदि शामिल रहे। उधर, श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर बिनौली में सतेंद्र जैन, धनेंद्र जैन, अतुल जैन, ऋषभ जैन, मोहित जैन, संभव जैन, संयम जैन, पीयूष जैन आदि जैन समाज के लोगों ने भक्तिभाव के साथ उत्तम मार्दव धर्म की पूजा अर्चना की।