खेकड़ा (बागपत)।
शहर के छोटा बाजार निवासी भाजपा नेता व व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चौधरी श्रेयांस जैन का सोलह जून को निधन हो गया था। उनके निधन पर लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी थी। मंगलवार को पूर्व विधायक मदन भैया उनके आवास पर पहुंचे। और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद विधायक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रभु से उनकी आत्म शांति की कामना की। इस दौरान नितिन जैन, अजेश कुमार जैन, जुगमंदर दास जैन, नितिन जैन आदि रहे।