बागपत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल नेहरा ने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने जंमू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। अधिवक्ता जयेश कुमार ने कहा कि उन्होंने धारा 370 को समाप्त करने की जोरदार वकालत की थी। नगराध्यक्ष जयकुमार, प्रकाश मलिक, ब्रहमपाल, मुनेश, टीअू, दीपक, भूपेंद्र चौहान, उदय, बिजेंद्र मौजूद रहे।
बड़ौत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सांसद कार्यालय पत्थर मंडी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बागपत सांसद व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने पार्टी संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने भारत में राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद किया। देश में भाजपा जैसी राष्ट्रीय विचारधारा के दल की स्थापना की। उनके बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद करेगा। उन्होंने कहा कि जनसंघ के द्वारा ही कश्मीर में भारत के लोगों से भेदभाव का पूरी उम्र विरोध कर संघर्ष किया। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि महीन के पहले व तीसरे शनिवार को विकास भवन में जनसमस्याओं को सुना जाएगा। इसमें जिला मीडिया प्रभारी राजीव तोमर, पवन शर्मा, राजगुरु तोमर, डॉ. नीरज, मनोज कटारिया, चंद्रवीर तोमर, प्रभात स्वामी, प्रवीण उपाध्याय, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, संजीव, प्रमोद बावली, दीपक, सुभाष पहलवान शामिल रहे।