फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला आर्य सभा के वार्षिक अधिवेशन में यज्ञ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। डीएस भवन सभागार में रविवार को जिला आर्य सभा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया। इस मौके पर यज्ञ का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रणवीर सिंह ने की। संचालन प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने किया। सर्वप्रथम यज्ञ का आयोजन किया। मुख्य वक्ता भोपाल सिंह और समर भानु रहे। रणवीर सिंह और इंजीनियर विजयपाल ने आर्य समाज के प्रचार के लिए वाहन भेंट करने वाले ओमवीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य मंसूरपुर और जीएम चीनी मिल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सेना भर्ती के दौरान समाज द्वारा लगाएं गए शिविर के लिए गौरव तोमर और उसके ग्रुप के 14 युवकों को एक-एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान विक्रम सिंह ने समाज मेें फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं में फैली नशाबंदी, शराब की लत को दूर करने का आह्वान किया गया और स्वामी दयानन्द के विचारों का प्रसार करने का आह्वान किया। इसमें अगिरस मुनि, डॉ. ओमवीर सिंह, मित्र मुनि, सत्यपाल सिंह, डॉ. कृपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, ब्रहमपाल सिंह, यशपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, बलजोर आर्य, संजीव ढाका, आनंद पाल, राजगुरू, ओमप्रकाश, धीर सिंह, कालूराम, रामकिशन, शिव कुमार, सुशील चौधरी, विनोद, अशोक, सन्नी तोमर, रामकुमार, इकबाल, डा. महक सिंह, ओमप्रकाश, संजीव, अंकित, विकास राठी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें