बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव में पशु पालकों की बैठक में पशु चिकित्साधिकारी ने पशु पालकों को पशुओं में होने वाली बीमारी और उसे बचाव की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम ने कहा कि गर्मी में डी हाईड्रेशन के चलते पशुओं की मौत हो रही है। पानी की कमी के चलते पशुओं में डी हाईड्रेशन हो जाता है, इसके चलते पशु दम तोड़ देता है। उन्होंने पशु पालकों से गर्मी के सीजन को देखते हुए पशुओं को दिन में दो बार नहलाने, दिन मेें कई बार पशुओं को ताजा पानी पिलाने, हरा चारा डालने सहित पशुओं को लू से बचाने की जानकारी दी। बैठक में रामपाल, हरवीर, सुरेंद्र, माम चंद, जगत सिंह, इकबाल, धर्मेंद्र, सुभाष, दिनेश, धर्मवीर आदि रहे।