खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सीमेंट से लदे ट्रक की ट्रैक्टर ट्राली में तेज टक्कर लगने के चलते दोनों वाहन गहरी खाई में पलटने से सोमवार की रात्रि में उत्तराखंड के जिला काशीपुर ग्राम कचनाल गाजी निवासी बलविंद्र पुत्र रतन लाल ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को अंजाम देकर ट्रक समेत चालक भाग गया। मंगलवार को मृतक के परिजन खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। मृतक के पिता रतन सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।