फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रदान का लें संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। राष्ट्रीय नेत्रदान दिवस पर सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में लायंस क्लब ने गोष्ठी की। इसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजन लॉयन और अभिमन्यु गुप्ता ने कहा हम सब को मिलकर मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए। इससे दो व्यक्तियों की अंधेरे जीवन में रोशनी आ जाती है। नेत्रदान से छह से आठ घंटे तक नेत्र बैंक की टीम को बुलाकर नेत्रदान कराया जा सकता है। यह सारी सुविधा नि:शुल्क होती है। डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लान पंकज गुप्ता ने कहा किसी भी आयु का स्त्री पुरुष नेत्रदान कर सकता है। यदि मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया है तो भी नेत्रदान किया जा सकता है। इसकी अध्यक्षता लायन प्रवीण गुप्ता ने की। संचालन सचिव लायन दीपक गोयल ने किया। इसमें डॉ. रामलाल, विभोर जिंदल, संतोष गुप्ता, नरेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अंकित जिंदल, डॉ. योगेश चौधरी, अतुल जिंदल, कौशल त्यागी, मिथलेश राजपूत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें