बागपत। अभ्युदय वात्सल्यम समिति के संयोजन में नगर निगम हरिद्वार के टाउन हॉल में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। इसके प्रथम दिवस पर मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र शर्मा ने शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा की। सुभाषी फाउंडेशन के फाउंडर अमित गुप्ता व उनकी टीम ने भी संबोधित किया । शिक्षकों ने टीएलएम प्रदर्शनी भी लगाई। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी निदेशालय नई दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर अवनीश कुमार ने भाषाई कौशल के विकास के बारे में जानकारी दी। बागपत जनपद से विकास मलिक, ऋषिपाल सिंह, शकीला मलिक, कविता सिंह, रेणु पंवार, विनीता खोखर, दिनेश वर्मा, मनोज कुमारी नैन, कल्पना शर्मा, सुमन शर्मा को अखिल भारतीय नवाचारी शिक्षक सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की निदेशक डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. बीरेंद्र रावत फाउंडर ग्रीनहिल स्कूल, अभ्युदय वात्सल्यम समिति की अध्यक्ष डॉ. गार्गी मिश्रा, मंथन कार्यक्रम के संयोजक संजय वत्स आदि रहे।