बिनौली (बागपत)। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को हरिद्वार में हुए समारोह में सम्मानित किया।
बीईओ बिनौली सतीश शर्मा ने बताया कि हरिद्वार के नगर निगम परिसर में अभ्युदय वात्सल्य समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें देश के 17 राज्यों के शिक्षकों द्वारा शिक्षा की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों पर नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें बिनौली खंड विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इदरीशपुर के प्रधानाध्यापक विकास मलिक, बरनावा के पूर्व मा. विद्यालय के ऋषिपाल सिंह व शकीला मलिक, प्राथमिक विद्यालय बिनौली न.1 की प्रधानाध्यापक कविता सिंह व रेनू पंवार को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जनपद के विनीता खोखर, मनोज नैन, दिनेश वर्मा, सुमन शर्मा, कल्पना शर्मा, प्रीति चौधरी को भी सम्मानित किया।