दोघट (बागपत)। पुसार-बरनावा मार्ग पर रविवार को पुसार गांव के पास चौराहे पर टोटका किए जाने की अफवाह फैल गई। इसके बाद यहां से गुजरने वाले वाहनों को लोगों ने अपनी मर्जी से ही दूसरे रास्ते से निकाला।
पुसार गांव के पास चौराहे पर रविवार सुबह किसी व्यक्ति एक टोकरी में कपड़े, सिंदूर, प्रसाद, शीशा, कंघा और शराब का पव्वा सामन रख दिया। इस बीच किसी ग्रामीण ने अफवाह फैला दी कि टोटका किया गया है। मार्ग पर वाहन चालक अंधविश्वास के चलते टोटके के भय से वाहन वापस मोड़ कर ले गए। इसके बाद किसी ग्रामीण ने टोकरी वहां से हटा दिया गया। तब जाकर मार्ग से आवागमन सुचारु रूप से चल पाया।