खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को दोपहर करीब दो बजे ग्राम ललियाना निवासी राकेश अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में खेकड़ा से घर के लिए सामान लेकर अपने घर जा रहा था। जब वह बड़ागांव मार्ग पर ईंट भट्ठे के समीप पहुंचा। तभी वह ट्रैक्टर को मोड़ने लगा, अत्यधिक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत मार्ग किनारे गड्ढे में जा गिरा। इससे ग्रामीण राकेश घायल हो गया। लोगों ने घायल को खेकड़ा शहर स्थित प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी चिकित्सक के पास पहुंच। परिजन घायल को शाम के समय साथ घर ले गए।