फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गृह ऋण मेले में दो करोड़ के लोन स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सिंडिकेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय बागपत ने गृह ऋण मेले का दिल्ली रोड स्थित रॉयल स्टेप रिसोर्ट पर आयोजन किया। इसमें लगभग 200 ग्राहकों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता सिंडिकेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार जैन ने की। संचालन जिला अग्रणी प्रबंधक प्रदीप थोराट ने किया। क्षेत्रीय कार्यालय बागपत से आए हुए वरिष्ठ प्रबंधक सुनील अग्रवाल, मनीष कुमार भी मौजूद रहे। इसमें वक्ताओं ने लोगों को सिंडिकेट बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और लोगों को इसका लाभ उठाने के बारे में बताया। इस ऋण समारोह में सिंडिकेट बैंक के बड़ौत एवं बागपत क्षेत्र की समस्त शाखाओं ने सहयोग किया। इसमें बैंक अधिकारियों ने दो करोड़ के लोन स्वीकार किए। बैंक अधिकारी सुखदेव सिंह, हुसनेंद्र कुमार, रघुवीर, अंकित आदि ने समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें