बड़ौत (बागपत)। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में ढाई वर्षीय बच्ची की हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार की देर शाम नगर के मुख्य मार्गों से कैंडल मार्च निकाला।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा का कहना था कि अलीगढ़ के टप्पल मेें ढाई वर्षीय बच्ची की विशेष समुदाय के युवकों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस कलंकित घटना से समस्त हिंदू जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की कि दोषियों व उनके संरक्षण करने वालों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए, साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक व सुरक्षा प्रदान की जाए। कैंडल मार्च निकालने वालों में पुष्पेंद्र राणा, देवेंद्र चौहान, दीपक शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, घनश्याम शर्मा आदि शामिल रहे।
निरपुड़ा में ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च
दोघट। निरपुड़ा गांव में अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या के विरोध मेें ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। मृतक बच्ची की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौक पर विजय भारत पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र दत्त शर्मा, शिव सेना के जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, गोरक्षक दल के नोहमल राणा, प्रविंद्र राणा, हिमांशु यहेला, बिट्टू राणा, भोपाल सैनी, बॉबी रुहेला, शुभम, रजत, नीशू, अंकुर आदि शामिल रहे।