फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में धार्मिक भजन कीर्तनों का अयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

श्री धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में नैतिक सुधार हेतु धार्मिक भजन कीर्तनों का आयोजन किया। इसमें भक्तों ने भाग लेकर माता जी की पूजा अर्चना की।
शहर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एंकलेव स्थित श्री धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में आर्यिका सरस्वती माता जी के सानिध्य में रविवार को नैतिक सुधार हेतु धार्मिक भजन कीर्तनों का आयोजन किया। मंदिर में सर्व प्रथम महिला और पुरुष भक्तों ने आर्यिका एक सौ पांच सरस्वती माता जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद सुबह दस बजे स्मिता जैन, ममता जैन, यशु जैन दिल्ली की देखरेख में धार्मिक भजन कीर्तन शुरू हुए। इसमें बड़ौत से आयी म्यूजिकल पार्टी ने सरस्वती माता जी को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। सरस्वती माता जी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्त जनेश्वर दयाल जैन ने बताया कि आगामी जुलाई माह में सरस्वती माता जी का चतुर्मास स्थापना समारोह होगा। इसमें विपिन जैन, बसंत कुमार जैन, सतीश चंद जैन, किशन चंद जैन, कमल जैन, विनीत जैन, जनेश्वर दयाल जैन, पवन जैन, रीना जैन, वीना जैन, रीना जैन, दीपा जैन, मंजू जैन, पूनम जैन, पायल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें