बागपत। शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आशीर्वाद मैरिज होम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी फुरकान व सलमान रविवार को बाइक पर सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। तब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आशीर्वाद मैरिज होम के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।