फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गायत्री देवी कॉलेज में रविवार को बीसीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया, साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ कॉलेज निर्देशक डॉ. कपिल तोमर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य होता है, इसलिए युवाओं को आज संस्कारित शिक्षा व रोजगार प्राप्त शिक्षा की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बीसीए अंतिम वर्ष में प्रिया व अंजलि ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। इसके अलावा मीनू ने 71 प्रतिशत, धम तोमर ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। छात्र-छात्राओं ने विदाई समारोह में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता फैलाई। इसमें मंजू मलिक, दीपक तोमर, धर्मेंद्र कुमार, अंकित कुमार, शालू अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें