बड़ौत (बागपत)। कैनाल रोड पर स्थित शिक्षण संस्थान तोमर क्लासेज ऑफ मैथेमेटिक्स रविवार को बीएससी के मेधावियों को सम्मानित किया। संस्थान के डायरेक्टर संजीव ने बताया कि बीएससी फाइनल ईयर में संस्था की मेधावी छात्रा राशि सोलंकी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र गौरव कुमार ने 77.15 प्रतिशत और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान जैन ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संचालन बलराम चौहान ने किया। इसमें युक्ति, रिया सोलंकी, सौरभ धामा, रजत मलिक, विदुषी, अर्पित, रोहित तोमर, विपिन कुमार, अनिकेत, साहिल, अनिरुद्ध, रवि, शैली तोमर आदि मौजूद रहे।