फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहतना के जंगल में दिखा तेंदुआ, किसानों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रहतना के जंगल में दिखा तेंदुआ, किसानों में दहशत
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। रहतना के जंगल में शुक्रवार को खेत पर पानी चला रहे किसानों को तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर किसानों ने खेत की घेराबंदी कर वन विभाग को सूचना दी। लेकिन फोन पर ही किसानों को आश्वासन दिया जाता रहा। तेंदुआ तीन घंटे की घेराबंदी के बाद तेंदुआ भाग निकला।
विज्ञापन

रहतना गांव के जंगल में शुक्रवार को किसान कृष्ण और महक सिंह अपने खेतों पर पानी चला रहे थे। अचानक कृष्ण के खेत में तेंदुआ किसान के सामने आ खड़ा हुआ। इस पर किसान महक सिह ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने खेत की घेराबंदी कर ली तथा गांव में सूचना दे दी। बाद में अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान भारतवीर ने डीएफओ से लेकर रेंजर तक को फोन किए। मगर साढ़े तीन बजे से सात बजे तक किसान खेत की घेराबंदी कर खड़े रहे मगर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। तब तक तेंदुआ वहां से चला गया। बहुत बाद में वन दरोगा दयाकृष्ण तिवारी और कैटिल गार्ड नीटू तथा बाद में रेंजर मदनपाल वहां पहुंचे। सूचना के बाद भी टीम के वहां मौके पर न पहुंचने से किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि यदि तेंदुआ हमला कर देता तो कोई बात नहीं और यदि अपने बचाव के लिए हम तेंदुए पर हमला कर देते तो वह विभाग हमपर मुकदमा दर्ज करने में देरी नहीं करेगा। हम सूचना देते रहे अधिकारी इसमें लापरवाही बरतते रहे। इस मौके पर विक्रांत, आशीष, भारतवीर, रामेश्वर,उपेंद्र, सचिन, ऋषिपाल, धीरेंद्र, श्रवण, भीमसैन आदि मौजूद रहे। डीएफओ ऐ के मिश्रा ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें