फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द तैयार कराई जाएगी मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला बार एसोसिएशन की बैठक बार सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व डीजीसी केपी सिंह ने की। संचालन नरेंद्र पंवार ने किया। बार अध्यक्ष सतेंद्र कुमार खोखर एडवोकेट और महामंत्री आजाद धामा ने कहा कि बार एसोसिएशन में एकता के लिए वह तैयार हैं। दोनों कमेटियों के एकीकरण के प्रयास में अग्रणी भूमिका पहले भी निभाई गई । वक्ताओं ने कहा सीओपी पर मतदाता सूची बनाई जाए। बार एसोसिएशन का चुनाव एल्डर कमेटी की देखरेख में कराया जाए। तय किया कि पूर्व डीजीसी केपी सिंह, पूर्व महामंत्री नरेंद्र पंवार, पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह किरठल और सतीश त्यागी अधिवक्ताओं के सहयोग से मतदाता सूची तैयार करेंगे। यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य अधिवक्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। इसमें पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, विक्रम खोखर, देवेंद्र आर्य, मुकेश ढाका, संजय गौड़, रामवतार शर्मा, सुरेंद्र बिजरौल, मुकेश शर्मा, राशिद, जसपाल राणा, राम कुमार राठी, राकेश धामा, धर्मेंद्र काठा, महेंद्र बंसल, अमरपाल राणा, मनोज शर्मा, हरेंद्र तोमर, अर्जुन गिरी, संजय पंवार और विवेक वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें