बिनौली (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय न.1 में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन पर्यावरण संरक्षण विषय पर कला प्रतियोगिता में बच्चों ने पोस्टर बनाकर संदेश दिया। मंगलवार को कला प्रतियोगिता में कक्षा तीन की शैली प्रथम, कक्षा पांच के वैभव द्वितीय, कक्षा तीन की वैष्णवी तृतीय स्थान पर रही, जबकि आकांक्षा, साक्षी, खुशी, संध्या, आरजू, सावेज, जीशान, विशाल, विशेष की कृति भी सराहनीय रही। विजेताओं को बीईओ सतीश शर्मा ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा बच्चों ने वाटर पूल, बैलेंस गेम, म्यूजिकल चेयर, कैरम, क्रिकेट, रिंग बाल आदि खेल गतिविधियों का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, रेनू पंवार, विनय कुमार, ऋषिपाल सिंह, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।