फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप के समापन पर छात्रों ने की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मिनी मिरॅकल प्ले स्कूल में रविवार को समर कैंप का समापन किया गया। इस दौरान पूल और वाटर मेलन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्ती की। गर्मी को देखते हुए पानी की बौछारों के साथ खेलकूद किया। वहीं तरबूज का आनंद उठाते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान रेन डांस, आर्ट एवं क्राफ्ट, म्यूजिक डांस, स्पीकिंग, लेमन रेस, फोगरेस, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विधान, विधि, यश, अशद, पीहू, शैव्या, अनादि, अविका, अनमोल, आराध्या, शगुन, आसी, सिद्धिका ने भाग लिया। स्कूल प्रबंध ज्योति कौशिक ने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों का मानसिक विकास होता है। सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद भी कराते रहना चाहिए। इस दौरान कनक महेश्वरी, निधि, शबनम, तनु, श्रद्धा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें