फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश शर्मा बने ब्राहमण महासभा के शहर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण समाज की बैठक में उमेश शर्मा को आमराय से ब्राह्मण महासभा खेकड़ा शहर अध्यक्ष चुना गया। रविवार को शहर में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कौशिक के आवास पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें आमराय के साथ पांच सदस्य चुने गए। इस आम राय से पंचों ने शहर अध्यक्ष पद पर उमेश शर्मा को बनाया। डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने बताया कि जल्द ही नवनिर्वाचित कमेटी के अन्य पदों की भी घोषणा की जाएगी। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी। इस दौरान पुनीत शर्मा, प्रवेश शर्मा, अखिलेश शास्त्री, पीयूष, कृष्ण बख्शी, अनुज शर्मा, डॉ. योगेश कौशिक, श्याम दत्त शर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा, एसके शर्मा, दीपक शर्मा, नरेश शर्मा, अशोक शांडिल्य, ध्रुव शर्मा, उमाशंकर शर्मा, गीता दत्त शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें