वीर सागर महाराज का अवतरण दिवस मनाया
बड़ौत। अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर की ओर से विहर्ष सभागार में जैन संत वीर सागर महाराज का 46वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रात: से ही जैन श्रद्धालु दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि स्थानों से आने शुरू हो गए थे। विमर्श जागृति मंच परिवार की ओर से 46 दीपों से मुनि की आरती की गई तथा पाद प्रक्षालन किया गया। इस अवसर पर अष्ट द्रव्यों से आचार्य विद्या सागर महाराज का पूजन संगीतकार आस्तिक जैन द्वारा भक्ति भाव से कराई। मुनि वीर सागर महाराज ने केमिकल साइंस में बीटेक की डिग्री ली। इसके बाद एमबीए आदि अनेक व्यवसायिक कोर्स भी किए। अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी भी की। लेकिन 1998 में आचार्य विद्या सागर महाराज के दर्शन के बाद उनका पैसों से मोह भंग हो गया तथा परिजनों के मना करने के बावजूद उन्होने वैराग्य धारण करने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को अवतरण दिवस के अवसर पर वीर सागर महाराज ने जैन समाज बड़ौत को आर्शीवाद दिया और उन्हें देव शास्त्र गुरू की आराधना की प्रेरणा दी। सायंकाल गुरू भक्ति हुई तथा उसके बाद भगवान के माता-पिता विनोद जैन, सरला जैन परिवार तथा ईशान इंद्र सुनील जैन परिवार द्वारा भगवान की भक्ति की गई और महाआरती की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, अशोक जैन, मुकेश बजाज, सुरेश जैन, विशाल जैन, विकास जैन, प्रवीण जैन, वकीलचंद जैन, विवेक जैन, अंकुर जैन आदि का सहयोग रहा।